• Mon. Feb 2nd, 2026

उत्तर प्रदेश में दस्तक अभियान की शुरुआत, ब्रजेश पाठक ने खुद संभाली कमान, 31 जुलाई तक चलेगा घर-घर अभियान

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश में जल जनित और मच्छर जनित बीमारियों से लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचारी रोग अभियान की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस विशेष अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने खुद फील्ड में उतरकर घर-घर दस्तक अभियान की शुरुआत की और लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि यह अभियान एक जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इसमें 13 विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि हर साल यह विशेष अभियान तीन बार चलाया जाता है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

लोगों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “इस अभियान को सफल बनाने में जनता की भूमिका बेहद अहम है। हम सब मिलकर ही इन बीमारियों को हरा सकते हैं। अब तक लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के तहत टीमों द्वारा घर-घर जाकर साफ-सफाई, बुखार, पानी की टंकियों की जांच, और मच्छर रोधी उपायों की जानकारी दी जाएगी। अभियान का मकसद सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि समय रहते बचाव करना है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)