• Wed. Feb 18th, 2026

दिल्ली: दिल्ली सरकार शुरू कर रही टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम

दिल्ली सरकार ने टूरिज्म एंड हेरिटेज फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया है जिसके तहत युवाओं को हर महीने 50 हजार रुपये का वजीफा मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। यह प्रोग्राम युवाओं को पर्यटन परियोजनाओं से जोड़कर दिल्ली को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने में मदद करेगा।

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के प्रचार-प्रसार और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘टूरिज्म एंड हेरिटेज फेलोशिप प्रोग्राम’ शुरू कर रही है। इस प्रोग्राम के तहत 40 युवाओं को फेलोशिप दी जाएगी। उन्हें हर महीने 50 हजार रुपये भी मिलेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह पहल आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप है। यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करेगी, जो सरकारी परियोजनाओं से सीधे जुड़कर दिल्ली को एक जीवंत, समावेशी और विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )