• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा:BMW कार ने स्कूटी सवार तीन को रौंदा, एक बच्ची की मौत

नोएडा में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार का कहर देखने को मिला। यहां एक दर्दनाक हादसे में विपरीत दिशा से आ रही बीएमडब्ल्यू 520डी कार ने स्कूटी सवार तीन लोगों को रौंद दिया जिसमें एक पांच वर्षीय बच्ची आयत की मौत हो गई। गुल मोहम्मद अपनी बेटी आयत को चाइल्ड पीजीआई ले जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

सेक्टर 45 सदरपुर खजूर कॉलोनी के रहने वाले गुल मोहम्मद की पांच वर्षीय बेटी आयत को शनिवार को उल्टी दस्त लग गए थे। गुल मोहम्मद रात करीब साढ़े 12 बजे स्कूटी से आयत को राजा के साथ लेकर चाइल्ड पीजीआई गए थे।

इस दौरान गेट नंबर तीन के पास हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू की 520 डी मॉडल की कार का चालक विपरीत दिशा में आ रहा था, उसने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए गुल मोहम्मद की स्कूटी में टक्कर मार दी, तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )