• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: चलती बस में ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। देवी बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ा था जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में आठ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने बस चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

लक्ष्मी नगर में विकास मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां देवी बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे ऑटो खड़ा करके सवारी का इंतजार कर रहे ड्राइवर की मौत हो गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, देवी बस विकास मार्ग से झील खुरंजा जा रही थी। पुलिस को पता चला है कि बस चालक को मिर्गी अटैक आया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान शहीद नगर निवासी और ऑटो चालक मोहम्मद हिम के रूप में हुई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )