• Tue. Mar 10th, 2026

Ghaziabad: जीडीए कराएगा हाईटेक टाउनशिप का ड्रोन सर्वे, बिल्डरों में हड़कंप

जीडीए कराएगा हाईटेक टाउनशिप का ड्रोन सर्वेजीडीए कराएगा हाईटेक टाउनशिप का ड्रोन सर्वे
Ghaziabad: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने हाईटेक और इंटीग्रेटेड टाउनशिप परियोजनाओं की निगरानी के लिए ड्रोन सर्वे कराने का फैसला किया है। इस सर्वे का मकसद यह जांचना है कि लाइसेंसधारी बिल्डरों ने निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार निर्माण कार्य किया है या नहीं, साथ ही परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करना है।

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने हाल ही में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें सन सिटी, वेव सिटी और शौर्यपुरम जैसी टाउनशिप परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में कई अधिकारियों द्वारा सटीक जानकारी न देने पर नाराजगी जताई गई। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी टाउनशिप का ड्रोन सर्वे किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निर्माण कार्य विकास समझौते के अनुरूप हो रहा है।

इस कदम से बिल्डरों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि ड्रोन सर्वे से निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता आसानी से पकड़ी जा सकती है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)