• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: छात्रा की मौत के मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 31 में स्थित एक प्रेस्डिस्कूल में टीचर्स डे के दिन आयोजित कार्यक्रम में के दौरान एक 6 वीं क्लास की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां कीशिकायत पर आज मुकदमा दर्ज किया है। 

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 20  पुलिस को4 सितंबर को अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ था, जिसमें पुलिस को पता चला कि एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई छठवीं क्लास की छात्रा तृप्ता शर्मा उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई की छात्रा की मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई है।डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद बिसरा प्रिजर्व कर उसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।उन्होंने बताया कि बिसरा संरक्षित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग द्वारा भी कराई गई है।उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को छात्रा की मां तृप्ताशर्मा की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ  75 जेजे एक्ट, और 357 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में तनिष्का की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह जानने का प्रयास किया था कि उसकी बेटी की मौत कैसे हुई, और घटना के समय क्या-क्या हुआ।छात्रा की मां के अनुसार उन्होंने सुबह के समय अपनी बेटी को स्कूल में सही-सलामत छोड़ा था। थोड़ी देर बाद स्कूल की तरफ से फोन आया तो बताया गया कि तनिष्का की तबीयत खराब है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी बेटी की मौत हो गई थी। उन्होंने अपनी बेटी की मौत का हर एक पहलू को जानना है। वह यह जानना चाहती है की आखिरी मोमेंट में क्या हुआ था। उनका आरोप है कि स्कूल ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )