• Wed. Oct 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बंगाल में बारिश का कहर, दार्जिलिंग में ढहा पुल, 6 की मौत, भूस्खलन से हाहाकार

बंगाल में बारिश का कहरबंगाल में बारिश का कहर

पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश ने कोहराम मचा दिया है। दार्जिलिंग जिले के मिरिक में भयावह भूस्खलन ने कम से कम छह लोगों की जान ले ली। मिरिक और कुर्सेओंग को जोड़ने वाला दुदिया आयरन ब्रिज बारिश के प्रकोप में ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। बेकाबू बारिश के कारण सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग स्टेट हाईवे-12 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी गई है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं, मगर लगातार बारिश और कीचड़ भरी सड़कों ने बचाव कार्यों को मुश्किल बना दिया है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी रास्तों और नदियों के किनारों से दूरी बनाए रखने की गुहार लगाई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी तबाही

भारी बारिश का तांडव राष्ट्रीय राजमार्ग 110 पर भी देखने को मिला, जहां हुसैन खोला में भूस्खलन ने सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच सड़क संपर्क को पूरी तरह तोड़ दिया। सड़कों पर मलबे के ढेर लग गए हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित है। प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को वैकल्पिक रास्तों से भेजने का इंतजाम किया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)