• Wed. Feb 18th, 2026

UP के 14 जिलों में BJP ने घोषित किए नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट , ओबीसी वर्ग से 6 नेताओं को मिला मौका…

Politics : भाजपा ने बुधवार की रात 14 और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।इसमें से पांच जिलों में पुराने चेहरों पर फिर से भरोसा जताया गया है। फतेहपुर के दागी जिलाध्यक्ष को पार्टी ने हटा दिया है। पार्टी इससे पहले 70 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में अब 98 जिलों में से 84 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। अब केवल 14 जिलाध्यक्ष और बचे हैं। जबकि एक अनूसूचित जाति से है। वहीं सात जिलों में सामान्य वर्ग से जुड़े लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजेपी ने हरवीर पाल को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर में अजीत प्रजापति को बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम सिंह वर्मा को बाराबंकी जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

ये रही पूरी लिस्ट

क्रम क्षेत्र जिला जिलाध्यक्ष का नाम वर्ग
1. पश्चिम मेरठ हरवीर पाल पिछड़ा
2.पश्चिम हापुड़ कविता माधरे अनुसूचित
3. बृज फिरोजाबाद उदय प्रताप सिंह सामान्य
4.बृज हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा पिछडा
5. बृज अलीगढ महानगर राजीव शर्मा सामान्य
6.बृज अलीगढ कृष्ण पाल सिंह लाला सामान्य
7.बृज एटा प्रमोद गुप्ता सामान्य
8.कानपुर जालौन उर्विजा दीक्षित सामान्य
9.कानपुर झाँसी महानगर सुधीर सिंह सामान्य
10.कानपुर हमीरपुर शकुन्तला निषाद पिछड़ा
11.कानपुर फतेहपुर अन्नू श्रीवास्तव सामान्य
12.अवध बाराबंकी राम सिंह वर्मा पिछडा
13.काशी जौनपुर अजीत प्रजापति पिछड़ा
14.काशी कौशाम्बी धर्मराज मौर्या पिछड़ा

इससे पहले बीजेपी ने मार्च में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपने ज़िला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। मुरादाबाद में आकाश पाल को फिर से डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनाया गया। कपड़ा व्यापारी । बुलंदशहर में विकास चौहान, इटावा में अन्नू गुप्ता, गाज़ीपुर में ओम प्रकाश राय और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)