• Wed. Apr 22nd, 2026

गुरुग्राम: डिप्टी मेयर ने हरसरू में फिरनी रोड के पैच वर्क कार्य का शुभारंभ किया

ByAnkshree

Dec 7, 2025
नगर निगम मानेसर की डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने शनिवार को गांव हरसरू में फिरनी रोड पर पैच वर्क के कार्य का शुभारंभ किया। करीब 200 मीटर के आरसीसी रोड़ के निर्माण पर नगर निगम 20 लाख रुपये खर्च करेगा।
रीमा चौहान ने कहा कि निगम क्षेत्र के अन्य गांवों में भी इस प्रकार के मरम्मत के कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे ताकि निगम क्षेत्रवासियों को बेहतर परेशानी न हो। इस काम को तय समय में पूरा किया जाएगा, जिससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

डिप्टी मेयर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क मरम्मत कार्य के दौरान संयम बनाए और सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उनके साथ दीपक चौहान, नगर निगम के जेई देवेंद्र सहित गांव हरसरू की महिलाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )