• Thu. Feb 19th, 2026

गुरुग्राम: योजना के तहत दोनों सड़कों पर फुटपाथ और ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा

ByAnkshree

Dec 7, 2025
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इफ्को चौक से महावीर चौक (एमजी रोड) और भूतेश्वर मंदिर से बसई फ्लाई ओवर तक सड़क का जीर्णोद्धार कराने जा रहा है। इस पर करीब 61 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। योजना के तहत दोनों सड़कों पर फुटपाथ और ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा।
साइबर सिटी में गुरुग्राम-महरौली रोड (महावीर चौक से इफ्को चौक) पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। एमजी रोड महावीर से इफ्को चौक तक खराब हालत में है। साथ ही फुटपाथ और डिवाइडर भी टूटे हुए हैं। दूसरा सुखराली गांव में सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण की समस्या है। इससे रोड पर अक्सर जाम की समस्या रहती है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जीएमडीए इस सड़क को नए सिरे से तैयार कराना चाहता है। सड़क को चार से बढ़ाकर छह लेन का करने और ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनेगा। साथ ही लाइटों का इंतजाम कराया जाएगा। सुखराली गांव में सड़क के दोनों ओर के अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा।
इसी प्रकार भूतेश्वर मंदिर से बसई चौक तक बसई रोड का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। यह रोड शहर से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ती है। इस सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या रहती है।

ऐसे में दोनों ओर ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा। जगह की उपलब्धता के आधार पर फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि दोनों सड़कों को ठीक कराने की योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे सिरे चढ़ाया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )