• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नसीब कौर की किस्मत चमकी: खेतों में मेहनत करने वाली महिला को लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी, पूरे गांव में जश्न का माहौल

फरीदकोट के सादिक क्षेत्र के गांव सैदोके में रहने वाली नसीब कौर के जीवन में अचानक बड़ा बदलाव आया है। रोजाना खेतों में मजदूरी करके अपना घर चलाने वाली नसीब कौर को पंजाब स्टेट मंथली बंपर में पूरे डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम मिला है। लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से घिरे इस परिवार के लिए यह रकम मानो किसी सौभाग्य की तरह आई है। नसीब कौर के चार बच्चे हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। उनके पति राम सिंह भी वर्षों से मजदूरी कर परिवार का खर्च उठाते आ रहे हैं। बताया जाता है कि राम सिंह पिछले चार साल से लगातार लॉटरी खरीदते रहे, लेकिन कभी बड़ी रकम नहीं लगी थी। 6 दिसंबर की सुबह उन्होंने सादिक कस्बे के एक विक्रेता से 200 रुपये की मंथली बंपर टिकट खरीदी, वह भी अपनी पत्नी के नाम से। किस्मत ने करवट ली और उसी शाम जारी नतीजों में यह टिकट सीधा डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम लेकर लौट आया।

इनाम की खबर मिलते ही नसीब कौर के घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार और रिश्तेदारों के साथ-साथ गांव के लोग भी उन्हें बधाइयाँ देने उमड़ पड़े। गांव भर में उत्साह का माहौल है और हर कोई नसीब कौर के इस सौभाग्य की चर्चा कर रहा है। नसीब कौर और उनके पति राम सिंह का कहना है कि यह रकम उनके जीवन में राहत लेकर आई है और अब वे अपने बेटे के लिए जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके और परिवार बेहतर जीवन जी सके।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)