उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में SIR प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ा दी गई है। यूपी में SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 26 दिसंबर तय की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि पहले SIR गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित थी। लेकिन जिलों से मिली रिपोर्टों और धीमी प्रगति को देखते हुए समय सीमा में दो सप्ताह की वृद्धि की गई है।
नई तिथि के अनुसार अब सभी पात्र मतदाता 26 दिसंबर तक अपने SIR फॉर्म जमा कर सकेंगे।