सेक्टर 49 डी ब्लाक में जगदीश कपूर परिवार संग रहते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि वह 13 दिसंबर को परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन करने गए थे। घर पर ताला लगा था। जब अगले दिन वापस घर लौटे तब आलमीरा खुला था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर से लाखों की ज्वेलरी, नकदी, ब्रांडेड घड़ियां आदि गायब थीं। दीवार पर लगा एलइडी टीवी भी नहीं था। चोरों ने न केवल कीमती सामान चोरी किया था बल्कि चोर घर के बाहर खड़ी होंडा ब्राओ कार भी ले गए। पीड़ित ने कार व सामान को आसपास ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और चोरी में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
नोएडा: परिवार खाटू श्याम का दर्शन करने गया और उधर घर की खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी हो गई