• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: विद्युत विभाग के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल

ByAnkshree

Dec 16, 2025

नोएडा के सेक्टर 16ए स्थित विद्युत निगम के मुख्य अभियंता के कार्यालय में किसानों ने हल्ला बोल दिया। दरअसल इस प्रदर्शन के पीछे का कारण डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन न मिलना है। इसके लिए पिछले दो हफ्ते पहले सेक्टर-115 के डूब क्षेत्र में किसानों ने प्रदर्शन कर चेताया था कि समय रहते डूब क्षेत्र की परेशानी दूर नहीं हुई तो वह विद्युत निगम के कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। दो हफ्ते बीतने के बाद जब समाधान नहीं निकला तो सैकड़ों किसान विद्युत निगम के कार्यालय पहुंच गए।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
किसानों के हल्ला बोल के बाद अब डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने मोर्चा संभाल लिया है। जहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर व्यस्त स्थान का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दरअसल इस दौरान बड़ा चैलेंज है कि कैसे यातायात समेत अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके, जैसे में कानून व्यवस्था से लेकर यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। एहतियातन दमकल कर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

किसानों के प्रदर्शन की क्या है मुख्य वजह और क्या हैं मांगे 
दरअसल गौतमबुद्ध नगर में डूब क्षेत्र की समस्या अभी की नहीं बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। किसानों का दावा है कि सरकार ने उन्हें घर तो दे दिया, लेकिन जो सबसे जरूरी है बिजली, बस वो नहीं दी। ऐसे में अब या तो वह जनरेटर पर निर्भर हैं या फिर अवैध कलेक्शन लेने को मजबूर है। जहां उन्हें तय शुल्क से अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। अब किसानों की मांग है कि अगर जमीन मिल ही गई है तो डूब क्षेत्र में बिजली देने में क्या समस्या है? हालांकि, इस बाबत कई बार विद्युत निगम और किसानों के बीच बात हुई, लेकिन हल शासन स्तर से लंबित चल रहा है। वहीं लंबे समय तक बिजली न मिलने से किसानों का समय समय पर गुस्सा फूट कर सामने आ ही जाता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )