• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया 

ByAnkshree

Dec 26, 2025

राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण के उच्च स्तर से थोड़ी राहत मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 292 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। लेकिन अभी भी कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 320, आनंद विहार में एक्यूआई 377, अशोक विहार में 333, आया नगर में 212, बवाना में 363, बुराड़ी में 315, चांदनी चौक इलाके में 339 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू में 329, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 282, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 238, आईटीओ में 314, जहांगीरपुरी में 372, लोधी रोड 160, मुंडका 307, नजफगढ़ में 188, नरेला में 345, पंजाबी बाग में 306, आरकेपुरम 311, रोहिणी 337, सोनिया विहार 353, विवेक विहार 361, वजीरपुर में 343 दर्ज किया गया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )