• Fri. Feb 20th, 2026

गुरुग्राम: ठंड के कारण आईटीआई में बदला कक्षाओं का समय

ठंड बढ़ने और सुबह के समय पड़ने वाले कोहरे को देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में प्रशिक्षण समय में बदलाव किया गया है। अब आईटीआई में 31 जनवरी तक प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित किया जाएगा।

.यह व्यवस्था कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार लागू की गई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि सर्द मौसम के कारण छात्रों को सुबह जल्दी संस्थान पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण के समय में परिवर्तन किया गया है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )