• Sun. Feb 1st, 2026

ग़ाज़ियाबाद: अपराधियों ने ली शपथ नहीं करेंगे अपराध

हम सभी कसम खाते हैं कि अब दोबारा अपराध नहीं करेंगे और न ही अपराध के रास्ते पर दोबारा लौटने के बारे में सोचेंगे’ यह शपथ ट्रांस हिंडन जोन के तीन सर्किल के सात थानों में सोमवार को 113 अपराधियों ने ली।

सभी को सत्यापन के लिए संबंधित थानों पर तलब किया गया था। यह सभी लूट, छिनैती, चोरी, हत्या के प्रयास व अन्य मामलों के आरोपी हैं और जेल भी जा चुके हैं। एसीपी ने अपने सामने सभी को शपथ दिलाई। साथ ही पुलिस रिकॉर्ड में उनकी नई व वर्तमान पहचान, कार्य, फोटो की जानकारी दर्ज भी हुई।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि ऐसे अपराधियों को थाना पुलिस ने चिह्नित किया था जो लूट, चोरी, छिनैती, झगड़ा, मारपीट, हत्या के प्रयास तक के मामलों में संलिप्त रहे या फिर दो से ज्यादा बार उनका नाम मामले में शामिल हुआ और जेल गए। उन सभी का सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई है। सोमवार को इंदिरापुरम सर्किल के 36, साहिबाबाद के 50 और शालीमार गार्डन सर्किल के 27 अपराधियों को उनके संबंधित थानों पर बुलाया गया था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )