• Fri. Feb 20th, 2026

गौतमबुद्ध नगर : हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू

पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र,सामान्य आधारित विषय और कम्प्यूटर की परीक्षा हो रही है। परीक्षा 12 से 3.15 तक होगी।

जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र,सामान्य आधारित विषय और कम्प्यूटर की परीक्षा हो रही है। परीक्षा 12 से 3.15 तक होगी। कॉलेज में पहुंचे छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तरह पहले गेट पर तलाशी ली गई । उसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। पिछले सत्र के रिजर्व में रखे प्रश्नपत्र से परीक्षा कराई जा रही है। 

राजकीय हाई स्कूल सलेमपुर गुर्जर की प्रधानाचार्य रजनी पिलानी ने बताया कि परीक्षा सुबह 12:00 से शुरू हो गई। छात्रों को बोर्ड परीक्षा के हिसाब से ही बैठाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की जा रही है। 90 प्रतिशत से अधिक छात्र प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज होशियारपुर की प्रधानाचार्य दीपा भाटी ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति काफी बेहतर है।  छात्राओं की पहले से ही तैयारी कराई गई थी। अब वह प्री बोर्ड परीक्षा में अपने आप का मूल्यांकन खुद ही कर सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि सेक्टर 12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्रों मिले हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र प्रारूप, अंक विभाजन और समय-सीमा बोर्ड की मुख्य परीक्षा के समान ही हैं। इससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा की तैयारी करने, समय प्रबंधन करने और प्रश्नों के स्वरूप से परिचित होने में सहायता मिलेगी। प्री बोर्ड परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही हैं। परीक्षा आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्री-बोर्ड परीक्षा अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सके। छात्रों को परीक्षा के लिए तीन घंटे दिए जाएंगे। उन्हें अतिरिक्त 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए दिए गए हैं। वर्ष 2025 के अप्रयुक्त (जो प्रयोग न हुआ हो) प्रश्नपत्रों का उपयोग किया जाएगा, जिन्हें परिषद द्वारा विद्यालयों को उपलब्ध कराया गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )