• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 6 में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का आज पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेटाशीट आदि बरामद किया है। ये लोग बैंक से लोन दिलवाने और रियल स्टेट में इन्वेस्टमेंट आदि के नाम पर ठगी करते थे।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर 6 के डी- ब्लॉक में स्थित एक कॉल सेंटर पर आज तड़के छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के नाम मनीष, राकेश, शुभम, अर्जुन और शहजाद है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेटाशीट आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लोग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक से लोन दिलवाने तथा रियल स्टेट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनसे ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सैकड़ो लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )