• Sun. Feb 1st, 2026

गुरुग्राम: सेक्टर-37सी की मुख्य सड़क बनने से लोगों को मिलेगी राहत

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-37सी में नारायण स्कूल से तक्षशिला हाइट्स तक 24 मीटर चौड़ी सड़क को ठीक कराने जा रहा है। इस पर करीब 40.93 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
सेक्टर-37 सी में एक दर्जन से अधिक हाईराइज सोसाइटियां हैं। दूसरी ओर सेक्टर-37सी में 12 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़कों की विशेष मरम्मत कराया जाना है। इसमें वाइन शॉप, जीएवी स्कूल, नारायणा स्कूल और आवर होम्स सीएनजी पंप के पास सड़क को ठीक कराया जाएगा।

अभी सड़क टूटी हुई है और वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्थानीय निवासी रिंकी ने बताया कि सड़क टूटी होने से रोज परेशानी से जूृझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर की प्रमुख सड़क कई माह से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से लोग पटौदी रोड की ओर से जाते हैं। रिंकी ने बताया कि इस सेक्टर में कई हाईराइज सोसाइटियां हैं। ऐसे में वाहनों का का काफी दबाव रहता है। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमलदीप ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। ठेकेदार को काम अलाट होने पर दो माह में पूरा करना होगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )