• Sun. Feb 1st, 2026

गुरुग्राम: माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 15 नए कमरों का निर्माण किया जा रहा है

दमदमा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 15 नए कमरों का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में प्रयोगशालाओं सहित इन कमरों का निर्माण किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग ने 2022 में नए निर्माण के लिए बजट पास किया था। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया में लगे समय के कारण निर्माण कार्य वर्ष 2025 में शुरू हो सका। अब निर्माण एजेंसी इसे समय पर पूरा करने के लिए जुटी हुई है।

यह विद्यालय पहले केवल मिडिल स्तर तक का था, जिसे अब सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड किया जाएगा। वर्तमान में यहां लगभग 450 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में पहले 10 ही कमरे मौजूद थे, लेकिन विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और आधुनिक सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए इसे अपग्रेड कर के इन कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इन कमरों में विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशालाएं भी मौजूद है, जिससे विद्यार्थी ना केवल लिखित बल्कि प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त कर पाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )