आवेदन के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
- फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम से विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।
- 12वीं पास किए हुए उम्मीदवारों को 3 से 6 वर्ष पूरे हो चुके हों, तभी वे आवेदन के पात्र होंगे।
- पंजीकरण और विकास शुल्क को छोड़कर, इस प्रोग्राम की फीस 11,000 रुपये प्रति वर्ष है।
- यह बीएससी प्रोग्राम कुल 120 क्रेडिट का है।
- कोर्स की अवधि तीन वर्ष है।
- इस कार्यक्रम की परीक्षाएं हर साल आयोजित की जाएंगी।
बीएससी प्रोग्राम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प क्या हैं?
इस बीएससी फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन प्रोग्राम के तहत छात्रों को प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देशभर के विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई कर सकें।इस कार्यक्रम में मल्टीपल एग्जिट विकल्प भी दिए गए हैं। पहले वर्ष के बाद छात्रों को यूजी सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष के बाद यूजी डिप्लोमा, तीसरे वर्ष के बाद बीएससी डिग्री और चौथे वर्ष के बाद बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्रदान की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- अपनी मान्य ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से नया पंजीकरण करें।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
- मांगे गए दस्तावेज तय किए गए फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।

