नोएडा। आगामी होली के पावन पर्व और रमजान के महीने को देखते हुए नोएडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद पुलिस कमिश्नर (CP) लक्ष्मी सिंह भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं।
पुलिस कमिश्नर ने नोएडा जोन के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार सेक्टर-18 मार्केट, मेट्रो स्टेशनों और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की।


