• Tue. Mar 24th, 2026

UP : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को चाक चौबंद बनाने के सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

गौतमबुद्धनगर 24 मार्च, 2026

  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा आज कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, रैली स्थल, पार्किंग व्यवस्था, जनसामान्य, वीआईपी एवं वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
  जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही पार्किंग स्थलों, एंट्री व एग्जिट प्वाइंट्स एवं प्रमुख मार्गों पर आवश्यक साइनेज एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये।
  उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें, जिससे कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन, संबंधित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)