• Sat. Apr 11th, 2026

UP : प्रतापगढ़ जेल सुरक्षा में सेंध: बंदी की आत्महत्या के बाद तीन कर्मचारी सस्पेंड, प्रशासन में हड़कंप…

क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त विवरण के अनुसार, उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के पुरवा मिर्जापुर रसूलाबाद निवासी दीपक उर्फ राहुल (पुत्र शांति प्रसाद) जिला कारागार प्रतापगढ़ में निरुद्ध था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:02 बजे जेल परिसर के भीतर ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से उसकी मृत्यु हो गई।

​मृतक बंदी दीपक 1 नवंबर 2025 से जेल में बंद था। उस पर कंधई थाने में पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं (मु.अ.सं. 49/24) के तहत मामला दर्ज था।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

​जेल के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए निम्नलिखित कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है:

  1. श्री ध्रुव नारायण श्रीवास्तव (उप-कारापाल/डिप्टी जेलर)
  2. श्री चोन्हर कुमार (हेड जेल वार्डर)
  3. श्री अखिलेश सिंह (हेड जेल वार्डर)
​इन सभी के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

उच्च स्तरीय जांच शुरू

​प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक (कारागार) श्री प्रदीप गुप्ता को विस्तृत जांच सौंपी गई है। डीआईजी स्वयं मामले की पड़ताल कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जेल के भीतर बंदी के पास ज्वलनशील पदार्थ कैसे पहुँचा और घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात कर्मी कहाँ थे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)