अधिकारियों के अनुसार, यह नया रास्ता अगले 10 से 15 दिनों के अंदर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही, चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम भी किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक और बेहतर तरीके से नियंत्रित हो सकेगा। वहीं, द्वारका सेक्टर-22 स्थित क्लासिक अपार्टमेंट के अध्यक्ष जेबी कौशिक ने बताया कि यातायात पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट संगम’ शुरु किया है। संगम यानी सिस्टमेटिक एक्शन एंड नेटवर्क गवर्नेंस फॉर एरिया मोबिलिटी नामक पहल के तहत वह रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के साथ मीटिंग करती है। ऐसे में एक बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था, जिसे स्वीकार लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट लंबे समय से लंबित था और अब इसके पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इलाके में पहले अक्सर लगता था जाम
इस इलाके में पहले अक्सर जाम लगता था और कई वाहन चालक गलत दिशा में गाड़ी चलाने लगते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। नए अलाइनमेंट के बाद इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। यह काम दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के प्रोजेक्ट संगम के तहत किया गया है। इस प्रोजेक्ट में शहर के अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं को पहचानकर उनका समाधान किया जा रहा है। एसीपी ट्रैफिक रविंदर पंडित ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि सड़कों पर सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे में इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद द्वारका के इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

