• Sun. Apr 19th, 2026

ग्रेटर नोएडा: तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाए जाने पर निवासियों ने नाराजगी जताई 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौड़ सिटी सोसायटी के राधा कृष्ण पार्क में आयोजित समारोह में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाए जाने पर निवासियों ने नाराजगी जताई है। सोसाइटी के 80 से अधिक लोगों ने डीसीपी को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को गौड़ सिटी के राधा कृष्ण पार्क में एक महोत्सव के दौरान तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए गए। निवासियों ने आवाज कम करने के लिए कहा तो उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज की गई। उन पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर विरोध जताया है।

निवासियों ने ध्वनि प्रदूषण और देर रात कर तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों पर अंकुश लगाने के लिए निवेदन किया है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 12 व 13 अप्रैल की रात्रि में अत्यधिक ध्वनि के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रही। निवासी अनीता प्रजापति ने बताया कि पिछले कई सालों से समारोह की संख्या बढ़ गई है। सुबह से लेकर शाम तक काम करके घर लौटने वालों की नींद में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम नींद में खलल डालने का काम कर रहा है। इस मौके पर अंकित वैश्य, अमरजीत राठौर, योगेश भगौर, जितेंद्र नेगी ,विवेक क्वात्रा, बी एम बाली, रवि किशोर, रमेश शर्मा आदि कई निवासी उपस्थित रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )