सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट निवासी मयूर चौधरी ने बताया कि उन्होंने जब सोमवार सुबह पानी का नल खोला तो उसमें कीड़े भी मिले। उनका कहना है कि यह हाल सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि, परसों और 15 दिन पहले भी था। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों से शिकायत भी की, लेकिन असर कुछ भी नहीं हुआ। उनका कहना है कि इसी तरह का पानी अक्सर आने से घरवाले भी इस पानी का उपयोग करने से कतरा रहे हैं। वहीं उनका यह भी कहना है कि पिछले दो महीने से वह व उनका परिवार एलर्जी से परेशान हैं। ऐसे में उनकी अब उम्मीद ही खत्म हो चुकी है, कि पानी साफ आएगा। कई सेक्टरवासी गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान
सेक्टर 37, 19, 51 में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरसी गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 19 में प्राधिकरण की ओर से कई प्रयास किए गए, उसके बाद पानी कुछ हद तक जरूर साफ हुआ, लेकिन यह समस्या अभी भी बनी हुई है। वहीं सोमवार को सेक्टर 37 के कई घरों में भी गंदा पानी पहुंचा, जिससे निवासियों का जीवन अस्त व्यस्त पड़ा है।

