• Fri. May 1st, 2026

ग्रेटर नोएडा: मेट्रो की मांग को लेकर निवासियों ने अब संगठित अभियान शुरू करने का फैसला 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर निवासियों ने अब संगठित अभियान शुरू करने का फैसला किया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद नेफोवा ने सिग्नेचर कैंपेन चलाने की घोषणा की है। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि 3 मई को हर सोसाइटी में सुबह 11 बजे से अभियान शुरू होगा। प्रत्येक सोसाइटी से कम से कम 500 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र की समस्याओं को एकजुट आवाज देने का प्रयास है। साथ ही अतिक्रमण के मुद्दे पर भी फॉर्म भरवाए जाएंगे, क्योंकि सड़कों पर बढ़ते कब्जों के कारण लोगों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )