शेरोन अरुपरायल ने जीता 2026 कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार में एशिया क्षेत्र का खिताब
भारतीय लेखिका शेरोन अरुपरायल की लघु कथा “मेहंदी नाइट्स” को 2026 के कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी पुरस्कार के एशिया क्षेत्र में विजेता घोषित किया गया है। यह कहानी मुंबई के चॉल जीवन से प्रेरित एक कल्पनाशील दुनिया का चित्रण करती है, जहाँ महिलाओं पर भाषा की पाबंदी है और एक लड़की, जिसके दांत तिरछे हैं और उंगलियाँ लाल स्याही से रंगी हुई हैं, यह खोजती है कि इच्छा एक ऐसी भाषा है जिसे कोई पुरुष मिटा नहीं सकता। इस पुरस्कार में अफ्रीका, एशिया, कनाडा/यूरोप, कैरिबियन और पैसिफिक क्षेत्र के विजेता शामिल हैं। क्षेत्रीय विजेताओं को £2,500 की राशि दी जाती है जबकि कुल विजेता को £5,000 का पुरस्कार मिलता है। विजेता कहानियाँ ऑनलाइन पत्रिका ग्रांटा और पेपर इंक के स्पेशल प्रिंट संग्रह में प्रकाशित की जाती हैं। विजेता सूची इस प्रकार है:- अफ्रीका: “मी एंड मैम” – लिसा-ऐन जूलियन (दक्षिण अफ्रीका)
- एशिया: “मेहंदी नाइट्स” – शेरोन अरुपरायल (भारत)
- कनाडा/यूरोप: “द बास्टियन’स शैडो” – जॉन एडवर्ड डेमिकोली (माल्टा)
- कैरिबियन: “द सर्पेंट इन द ग्रोव” – जामिर नजीर (त्रिनिदाद और टोबैगो)
- पैसिफिक: “सेकंड स्किन” – हौली एन्न मिलर (न्यूजीलैंड)

