काम दिलवाने का झांसा देकर दो महिलाएं पीड़िता के गहने लेकर भाग गई। इस मामले में पीड़ित महिला ने कोतवाली फेज-टू पुलिस से शिकायत की है।
द्वारका, दिल्ली निवासी लक्ष्मी थापा ने पुलिस बताया कि शनिवार को रानी और राखी ने काम दिलवाने की बात कहकर उन्हें सेक्टर-142 आने के लिए कहा था। रविवार सुबह दस बजे वहां पहुंचने पर दोनों महिलाओं ने लक्ष्मी को कई घंटे तक घुमाया। इसके बाद लक्ष्मी को एनएसईजेड पुस्ता रोड के पास ले गई और चोरी का डर दिखाकर गहने उतारकर उसे पर्स में रखने के लिए कहा। इसके बाद दोनों महिलाएं ज्वेलरी लेकर फरार हो गई।