डूब क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन आपूर्ति के लिए गठित समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कनेक्शन देने को लेकर चर्चा की। बैठक में जिले की विद्युत कंपनियों ने डूब क्षेत्र में विद्युतीकरण न करने संबंधी समस्या को पूर्व किए गए पत्राचारों के आधार पर बात रखी।
उन्होंने तकनीकी अड़चनों की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 29 मई को मुख्यमंत्री से इस संबंध में बातचीत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निवासियों काे कनेक्शन देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि निवासियों को जब तक कनेक्शन नहीं मिलेगा तब तक मांग जारी रहेगी

