• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार को

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार को किया जाएगा। जिले में 34 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 09:30 से 11:30 और दूसरी पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर लोकल इंस्पेक्टिंग आफिसर और सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थी पानी की पारदर्शी बोतल में पानी ले जा सकेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )