• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: छात्र-छात्राओं को विदेशी मादक पदार्थ बेचने वाला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने डार्क वेब एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम्युनिटी ग्रुप बनाकर इंपोर्टेड मादक पदार्थ समुंद्री गाजा, चरस इत्यादि बेचने वाले एक तस्कर को आज शाम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से मोबाइल फोन, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड आदि बरामद हुआ है। इसके गैंग के एक साथी को 5 मई को एसटीएफ ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। तब से यह फरार चल रहा था।

 अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ (नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि कुछ लोग विदेश से आयात हुए मादक पदार्थ जिसमें समुद्री गांजा, चरण आदि विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कम्युनिटी ग्रुप बनाकर एनसीआर मे छात्रो को बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने गौरव खन्ना को परी चौक के पास से गिरफ्तार किया है। यह एनसीआर के विभिन्न जनपदों में ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से ड्रग्स सप्लाई करता है।

 उन्होंने बताया कि इस गैंग के एक अन्य साथी करन राजीव पुत्र राजीव भाटिया को एसटीएफ ने गाजियाबाद से बीते 5 मई को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना का नाम तभी जांच में सामने आया था। तब से यह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यह ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से मादक पदार्थ बेचता है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 48 वर्ष है। इसने वर्ष 1999 में डीएवीपी पीजी कॉलेज फरीदाबाद से बीबीए की पढ़ाई की थी। इसके द्वारा अपने साथी स्टूडेंट हेमराज की तभी हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में 10 माह तक रोहतक जेल में बंद रहा था। जमानत पर छूटने के बाद इसने फरीदाबाद में फाइनेंस का काम शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में जेल गया।

पूछताछ के दौरान एसटीएफ को पता चला है कि आरोपी और इसके गैंग के लोग डार्क वेब, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया से संपर्क स्थापित करके उनसे मादक पदार्थ कुरियर के माध्यम से मंगाते हैं। यह लोग ऑनलाइन पेमेंट लेते हैं, जिसका क्रिप्टोकरंसी के माध्यम से भुगतान किया जाता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )