• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: शहर के करीब दस पेट्रोल पंपों पर सोमवार को तेल खत्म 

शहर के करीब दस पेट्रोल पंपों पर सोमवार को तेल खत्म हो गया। पेट्रोल और डीजल नहीं होने की वजह से लोगोंं को भटकना पड़ा। सप्ताह के पहले दिन ऐसी स्थिति बनने से परेशानी बढ़ गई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद तेल कंपनियों के टैंकर पहुंचनें के बाद पेट्रोल पंपर पर आपूर्ति बहाल होनी शुरू हुई।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात कई पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो गया। पंप संचालकोंं के ऑर्डर के बाद भी सोमवार सुबह तक तेल कंपनियों के टैंकर नहीं पहुंचे।

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद जब ट्रक काम पर लौटने के लिए निकले तो पास स्थित पंप पर तेल ही नहीं मिला। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल खत्म होने की वजह से कई वाहन लौट गए। वहीं सेक्टर-71 स्थित पंप पर भी ऐसे ही हालात रहे। सेक्टर-58 के पंप पर भी पेट्रोल और डीजल नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )