• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: सिग्मा अपार्टमेंट में नाइजीरियाई युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

सिग्मा अपार्टमेंट में नाइजीरियाई युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान माइक(39) के रूप में हुई है। वह जीटा-1 सेक्टर स्थित ए-123 में रह रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि माइक कुछ समय से मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थ था।

वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था और जहां जगह मिलती, वहीं सो जाता था। कुछ दिनों से वह सिग्मा सोसाइटी में निर्माणाधीन बाथरूम में रह रहा था।
शनिवार को उसका परिचित चार्ल्स उसे देखने के लिए वहां पहुंचा तो माइक मृत अवस्था में मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। अब तक की पुलिस जांच में बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )