प्रेम विवाह के बाद पति के साथ नोएडा में रह रही महिला के भाई ने बिहार से नोएडा आकर घर में घुसकर मारपीट कर दी। इस मामले में कोतवाली फेज-1 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार के जिला रोहतास के करकुडिया गांव निवासी रूबी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने पति गिरीश के साथ हरौला में रहती है। उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया था।
इस शादी से परिवार के लोग खुश नहीं हैं। वह दोनों में नोएडा में रहकर पालन-पोषण कर रहे हैं। आरोप है कि 20 जून की दोपहर भाई पिंटू घर में घुस आया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता को बचाने उसके पति गिरीश कुमार पहुंचे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

