नोएडा सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में मरीज को रेफर न करने पर सफाई कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मचारियों ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी की पत्नी पिछले 4 महीने से अस्पताल में भर्ती है लेकिन उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अस्पताल प्रशासन से मरीज को निजी अस्पताल रेफर करने की मांग की जा रही है लेकिन मरीज को रेफर नहीं कर रहे हैं।
ऐसे में सफाई कर्मचारी एक साथ आकर अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में सफाई कर्मचारियों ने कचरा गाड़ियां खड़ी कर दी हैं और हड़ताल करने की चेतावनी दे रहे हैं। इनका कहना है कि यदि आज मरीज को रेफर नहीं किया गया तो फिर कल घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं होगा।

