नल से पानी सबको चाहिए, लेकिन उसकी कीमत चुकाने की बारी आते ही कदम पीछे हट जाते हैं। यही वजह है कि करोड़ों रुपये के बकाया होने के बावजूद ओटीएस में ब्याज पर 40 प्रतिशत छूट का आकर्षक प्रस्ताव भी उपभोक्ताओं को नहीं लुभा पा रहा है। शहर में साफ पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, मगर पानी का बिल चुकाने की जिम्मेदारी से बड़ी संख्या में उपभोक्ता अब भी दूरी बनाए हुए हैं। आलम यह है कि 290 करोड़ रुपये के बकाया में से 13 करोड़ रुपये के लिए ही आवेदन प्राधिकरण को मिले हैं।वरिष्ठ प्रबंधक जल विनोद शर्मा का कहना है कि 30 जून तक ही 40 प्रतिशत की छूट बकायेदारों को दी जानी थी।
उम्मीद के मुताबिक आवेदन ओटीएस में नहीं मिले हैं। अब 31 जुलाई तक ओटीएस में आवेदन करने पर 30 प्रतिशत छूट ही मिल सकेगी। तीन महीने के लिए लागू ओटीएस में अब दो महीने ही लाभ कम ब्याज छूट के साथ मिल सकेगा। एक अगस्त से 31 अगस्त तक ओटीएस में आवेदन करने पर 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके बाद ओटीएस समाप्त हो जाएगी

