• Tue. Jul 14th, 2026

ग्रेटर नोएडा: आग से बचाव के इंतजाम पूरे कराने के लिए 15 दिन के अल्टीमेटम का समय

लखनऊ में कोचिंग संग लाइब्रेरी में आग से 15 बच्चों की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा में सख्ती की गई है। कोचिंग संचालकों की मांग पर आग से बचाव के इंतजाम पूरे कराने के लिए 15 दिन के अल्टीमेटम का समय सोमवार को पूरा हो गया है। अब ग्रेनो प्राधिकरण की अगुआई में तीन टीमें पूरे शहर में सघन चेकिंग करेंगी। जहां भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले, कोचिंग सेंटर को सील कर बंद करा दिया जाएगा।एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि डीएम ने सभी कोचिंग संचालकों को आवश्यक समय इंतजाम पूरे कर अग्निशमन के नियमों के मुताबिक अनुपालन रिपोर्ट देनी थी।

जिन कोचिंग की अनुपालन रिपोर्ट नहीं मिली हैं। उनके यहां इंतजाम अधूरे होना मानते हुए सील करने के आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं, जिन कोचिंग में अनुपालन रिपोर्ट दी है। उनके भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया टीमें करेंगी। जहां लापरवाही या अनुपालन रिपोर्ट के अनुरूप तैयारियां नहीं मिलीं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर कोचिंग बंद कराई जाएगी। सीईओ रवि कुमार एनजी का स्पष्ट निर्देश है कि बच्चों की सुरक्षा को दांव पर लगाने की अनुमति कोचिंग संचालकों को नहीं दी जा सकती है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )