• Wed. Jul 15th, 2026

X ने अपने एल्गोरिदम में एक बड़ा बदलाव किया है.

X ने अपने एल्गोरिदम में एक बड़ा बदलाव किया है. अब आपके पोस्ट के रिप्लाई में आपके Mutuals यानी वह लोग जिन्हें आप फॉलो करते हैं और जो आपको वापस फॉलो करते हैं के कमेंट्स सबसे ऊपर और ज्यादा दिखाई देंगे. X के हेड ऑफ प्रोडक्ट, निकिता ने इस नए अपडेट की घोषणा की. निकिता बियर ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम से म्यूचुअल कनेक्शंस का डेटा गायब था. इसी वजह से आपके दोस्तों के रिप्लाई आपको कम दिखाई दे रहे थे. बियर ने लिखा कि इस तकनीकी खामी की वजह से रिप्लाई सेक्शन किसी जंग के मैदान जैसा लगने लगा था, जहां सिर्फ ऐसे लोग भरे पड़े थे जिन्हें आप जानते तक नहीं. अब इस समस्या को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है. ..अब आपके पोस्ट के नीचे अनजान और स्पैम अकाउंट्स की भीड़ कम दिखेगी, जिससे रिप्लाई सेक्शन साफ-सुथरा रहेगा. आपको सबसे पहले उन लोगों के कमेंट्स दिखेंगे जिन्हें आप जानते हैं और फॉलो करते हैं.

इस नए अपडेट से एक विचारधारा वाले लोगों को आपस में जुड़ने और ग्रुप्स बनाने में मदद मिलेगी. यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब मेटा का Threads ऐप X को कड़ी टक्कर दे रहा है. थ्रेड्स ने हाल ही में 50 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. थ्रेड्स भी अपने यूजर्स को फीड कंट्रोल करने के लिए Your Algo जैसे फीचर्स दे रहा है. ऐसे में X का यह नया कदम दिखाता है कि दोनों प्लेटफॉर्म्स के बीच अब टक्कर तेज हो गई है, क्योंकि अब सोशल मीडिया कंपनियां यूजर्स के पर्सनल एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )