• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: गंदे पानी को देख निवासियों ने नाराजगी जताई

सेक्टरों में गंदे पानी की आपूर्ति थमने का नाम नहीं ले रही है। किसी न किसी सेक्टर में हर रोज गंदा पानी पहुंचता है। ऐसे में सेक्टरवासियों में इसको लेकर नाराजगी बनी हुई है। बता दें, सेक्टर 22 ए ब्लॉक के कई घरों में मंगलवार को गंदे पानी की आपूर्ति हुई। निवासियों के अनुसार, पानी इतना गंदा था कि देखने में उसका रंग सीवर के पानी जैसा काला और तेज दुर्गंध आ रही थी। ऐसे गंदे पानी को देख निवासियों ने नाराजगी जताई।

उन्होंने बताया कि ऐसा एक दो बार नहीं, बल्कि कई कई बार होता है, जब गंदे पानी की आपूर्ति होती है। यह हाल सिर्फ एक सेक्टर का नहीं, बल्कि सेक्टर 12, 22, 56, 27, 41 जैसे सेक्टरों में भी पहुंचता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )