विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने किया। रोजगार मेले में 12 कंपनियों और 437 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार की प्रक्रिया के बाद 257 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने युवाओं से अपने कौशल का निरंतर विकास करने का आह्वान किया और चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ प्रशिक्षुओं व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

