ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 500 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। इसके अलावा अपने खर्च पर 100 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया गया है। इससे रोजाना 2000 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होगा। साथ ही हर माह 3 से 3.50 लाख रुपये की बचत होगी। एओए ने इंटरेस्ट फ्री मेंटनेंस सिक्योरिटी (आईएफएमएस) फंड के ब्याज से सोलर पैनल लगवाया है। अरिहंत आर्डेन रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने वाली जिले की पहली सोसाइटी बन गई है।एओए के पदाधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन किया था। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की मदद से योजना का लाभ जल्द मिल गया। इसके माध्यम से 500 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल टावरों की छत पर लगवाया गया है।
सोसाइटी में कुल 15 टावर हैं। वहीं 100 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल एओए ने लगवाया है। इस पर कुल 2.19 करोड़ रुपये का खर्च आया। इसमें से 90 लाख रुपये योजना के तहत सब्सिडी के रूप में वापस मिल गया।उन्होंने बताया कि आईएफएमएस फंड से यह काम करवाया गया। उन्होंने बताया कि कॉमन एरिया का बिजली बिल 6 से 7 लाख रुपये आता है। सोलर पैनल लगाने से अब बिल कम देना होगा। बचत के पैसों से आईएफएमएस का पैसा चुकाया जाएगा। इसमें करीब 5 साल लगेंगे। उसके बाद यह बचत सोसाइटी के निवासियों में बांट दी जाएगी

