• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: सरकारी कर्मियों को मिलेगी 10% अतिरिक्त राशि

दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को उनके ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर 10 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए 16 से 29 जुलाई तक राजधानी के 28 सरकारी कार्यालयों में विशेष शिविर लगाकर कर्मचारियों को कार्ड वितरित किए जाएंगे।

वित्त विभाग के मुताबिक, इस योजना के तहत कर्मचारियों के ट्रांसपोर्ट अलाउंस का 25 फीसदी हिस्सा एनसीएमसी कार्ड में ऑटो क्रेडिट किया जाएगा, जिसकी राशि उनके वेतन से समायोजित होगी। इसके बदले सरकार 10 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन सीधे कर्मचारियों के वेतन खाते में जमा करेगी। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक कर्मचारियों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है

एनसीएमसी कार्ड के जरिए कर्मचारी दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बसों और रैपिड रेल में एक ही कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इससे अलग-अलग टिकट या कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 28 विभागों के लेखा अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे डीटीसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर कर्मचारियों को कार्ड जारी कराएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )