सेक्टर-2 स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए रखने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने बुधवार को सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारतीय रूफ्ड प्रजाति के दो कछुओं को बरामद किया।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार दोपहर ई-मेल के जरिए सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 स्थित एक कार्यालय में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को अवैध रूप से रखा गया है।
सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी दात्ताराम के नेतृत्व में दादरी रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान कार्यालय परिसर से भारतीय रूफ्ड प्रजाति के दो कछुए मिले, जिन्हें तुरंत अपने कब्जे में ले लिया गया। जांच के दौरान कंपनी में मौजूद चंद्रप्रकाश नामक व्यक्ति से कछुओं के संबंध में पूछताछ की गई

