दिल्ली की विभिन्न रामलीला समितियों के संगठन श्री रामलीला महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी रामलीला आयोजन से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समय पर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने सहयोग का आश्वासन दिया। महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल ने बताया कि इस साल दिल्ली में रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्तूबर तक होगा। दशहरा 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा

