• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: सभी आबकारी निरीक्षक और लाइसेंस धारकों के साथ समीक्षा बैठक

जिला आबकारी अधिकारी ने रविवार को अपने कार्यालय में सभी आबकारी निरीक्षक और लाइसेंस धारकों के साथ समीक्षा बैठक की।

जहां उन्होंने सभी निरीक्षक और लाइसेंस धारकों को निर्देश देकर कहा है कि पूर्व की तरह इस बार भी कांवड़ मार्गों की दुकानों पर शराब की बिक्री पर्दा लगाकर की जाएगी। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही यह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में सभी को निर्देशित किया है कि दुकानों पर शराब की बिक्री पीओएस मशीनों से ही की जाएगी। अगर कहीं इसका उल्लंघन मिला तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों पर हर ब्रांड का स्टॉक उपलब्ध रहना चाहिए। देशी शराब की दुकान की कैंटी पर केवल देशी मदिरा का सेवन किया जा सकता है। वहां अंग्रेजी या बीयर का सेवन नहीं हो सकता है। अगर ऐसा मिला तो कार्रवाई होगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )