• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के आउटर जिले में स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार किए गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी तीन जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर की गई फायरिंग की वारदात में वांटेड थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ फायरिंग केस में थे वांटेडदोनों शार्पशूटर बीते तीन जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई एक बड़ी वारदात में शामिल थे। बता दें इन आरोपियों ने वहां के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसके बाद से ही हरियाणा और दिल्ली पुलिस इन आरोपियों की खोज में जुटी हुई थी।

बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने रंगदारी या दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस वारदात में परिवार के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंची थी, मगर परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था।

दोनों शार्पशूटर बीते तीन जुलाई को हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुई एक बड़ी वारदात में शामिल थे। बता दें इन आरोपियों ने वहां के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसके बाद से ही हरियाणा और दिल्ली पुलिस इन आरोपियों की खोज में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने रंगदारी या दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि इस वारदात में परिवार के किसी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंची थी, मगर परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )