• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक एलिवेटेड रोड की डीपीआर शुरू

रजनीगंधा अंडरपास के सामने से शुरू होकर सेक्टर-60 तक बनने वाली एलिवेटेड रोड की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की को इस कार्य के लिए भुगतान जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने डीपीआर तैयार करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये पहले ही जारी कर दिए हैं। शेष राशि भी जल्द जारी कर दी जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, डीपीआर अगले महीने पूरी हो जाने की आशंका है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया समेत आगे के चरण शुरू किए जा सकेंगे।सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक होगी विस्तारितएलिवेटेड रोड का संशोधित अलाइनमेंट हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने मंजूर किया गया था। अलाइनमेंट को अंतिम रूप न मिलने के कारण परियोजना लंबे समय से अटकी हुई थी। अब अलाइनमेंट फाइनल होने और डीपीआर प्रक्रिया शुरू होने से जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। प्राधिकरण ने इस परियोजना के दायरे को बढ़ाते हुए इसे सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक विस्तारित करने का फैसला किया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )